Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 08:46 AM
जम्मू के एक बाल सुधार घर से करीब 15 दिन पहले फरार हुए एक नाबालिग पाकिस्तानी बच्चे को बङ्क्षठडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अशफाक अली (14) निवासी डूंगा पेहली, जिला ङ्क्षभबर (पाकिस्तान) को सेना ने पिछले साल नौशहरा सैक्टर से अवैध तौर...
बठिंडा(परमिंद्र): जम्मू के एक बाल सुधार घर से करीब 15 दिन पहले फरार हुए एक नाबालिग पाकिस्तानी बच्चे को बङ्क्षठडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार अशफाक अली (14) निवासी डूंगा पेहली, जिला ङ्क्षभबर (पाकिस्तान) को सेना ने पिछले साल नौशहरा सैक्टर से अवैध तौर पर भारतीय सीमा में घुसते हुए काबू कर लिया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस द्वारा उक्त बच्चे को जम्मू के आर.एस.पुरा कस्बे के बाल सुधार घर में रखा गया था। वहां से उक्त बच्चा गत 14 जनवरी को फरार हो गया था। फरार होने के बाद वह बठिंडा आने वाली एक मालगाड़ी पर सवार होकर बठिंडा पहुंच गया। पता चला है कि वह थाना थर्मल के क्षेत्र में घूम रहा था कि पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोककर उससे पूछताछ की।असलियत पता चलने पर पुलिस ने उसे काबू कर लिया व थाने ले गई। बाद में इस संबंध में जम्मू पुलिस को सूचित किया गया। देर शाम जम्मू पुलिस बङ्क्षठडा पहुंची व बच्चे को अपने साथ ले गई। डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस भी बच्चे की तलाश कर रही थी।