Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 01:39 PM
संदिग्ध हालात में सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच में से एक नौजवान का शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार सुबह बठिंडा नहर की त्योना कोठी नजदीक एक नौजवान का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सहारा लाइफ...
बठिंडा(विजय): संदिग्ध हालात में सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच में से एक नौजवान का शव बरामद हुआ है जिसकी पहचान नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार सुबह बठिंडा नहर की त्योना कोठी नजदीक एक नौजवान का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के वर्कर राजिंद्र कुमार व अर्जुन कुमार मौके पर पहुंचे और थाना सदर को सूचित किया।
मृतक नौजवान का शरीर पूरी तरह नग्न हालत में पड़ा हुआ था।
पुलिस कार्रवाई के बाद वर्करों ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। संस्था वर्करों ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष के करीब है और उसके पास ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। थाना सदर के मुखी ए.एस.आई. इकबाल सिंह ने कहा कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान हेतु शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।