Edited By Updated: 04 Feb, 2016 12:51 PM
उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गहनों तथा नकदी के मामले में मोदी कैबिनेट के हर मंत्री
बठिंडा: उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गहनों तथा नकदी के मामले में मोदी कैबिनेट के हर मंत्री को पछाड़ दिया है। इसके इलावा गांव बादल में हरसिमरत की प्रॉपर्टी के वारे-न्यारे हैं।
पी.एम.अो. द्वारा दिए गए विवरण के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों में से हरसिमरत कौर बादल के पास सब से ज़्यादा 5.47 करोड़ के गहने हैं, जबकि वित्तमंत्री अरुण जेतली के पास 2.11 करोड़, मेनका गांधी के पास 1.47 करोड़ और समृति ईरानी के पास 19.95 लाख के गहने हैं।
26 केंद्रीय मंत्रियों के पास 166.46 करोड़ के अपने निजी मकान हैं, जिनमें से सबसे अधिक अरुण जेतली के पास 62.80 करोड़ के पांच मकान और फ्लैट हैं, जबकि हरसिमरत कौर बादल के पास 38.42 करोड़ के तीन मकान हैं। बीबी बादल का गांव बादल में नया आलीशान मकान है, जिस की कीमत 12.84 करोड़ रुपए है।
घरों की कीमत में अरुण जेतली सबसे आगे हैं, जबकि मकान के आकार में बीबी बादल आगे हैं। केंद्रीय मंत्रियों ने ज़्यादातर निवेश रियल एस्टेट में किया हुआ है। ज़िक्रयोग्य है कि जहां बड़ी संख्या में देश के लोगों को अभी तक छत भी नसीब नहीं हुई, वहीं इन मंत्रियों के पास आलीशान मकानों की कोई कमी नहीं है।