Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Feb, 2018 05:08 PM
पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने अकाली-भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 10 सालों में खजाने को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धीरे-धीरे सभी परतें खुल रही हैं व शिक्षा में हुए 500 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच जारी है।
बठिंडा (विजय): पंजाब के वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने अकाली-भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने 10 सालों में खजाने को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। धीरे-धीरे सभी परतें खुल रही हैं व शिक्षा में हुए 500 करोड़ रुपए के घोटाले की जांच जारी है।
मनप्रीत ने कहा कि वह सरकार की ओर से किए हर वायदे को पूरा करेंगे। बादल कांग्रेसी नेता व इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह साहनी के घर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद वह कांग्रेसी नेता रण’ाीत सिंह ग्रेवाल के एक हादसे में चोटिल होने पर उनका हालचाल पूछने गए। इस दौरान रिटा. जिला अटार्नी आर.के. भंडारी, डॉ. सतपाल भटेजा, डॉ. अरविंद भटेजा, रण’ाीत सिंह ग्रेवाल, लेख राज, प्रवीण पठेला, वेद प्रकाश प्रापर्टी, अरुण वधावन, अशोक प्रधान, चरण’ाीत भोला, सन्नी ग्रेवाल आदि खास तौर पर उपस्थित थे।