Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 09:47 AM
लगातार दूसरे दिन पारा गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन तो अस्त-व्यस्त हो ही गया वहीं अधिक आयु के वृद्धों ने इससे बचने के लिए आग, हीटर व गर्म कपड़ों का सहारा लिया जबकि आम लोग भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। जैसे ही मौसम का मिजाज...
बठिंडा (आजाद): लगातार दूसरे दिन पारा गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे जनजीवन तो अस्त-व्यस्त हो ही गया वहीं अधिक आयु के वृद्धों ने इससे बचने के लिए आग, हीटर व गर्म कपड़ों का सहारा लिया जबकि आम लोग भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। जैसे ही मौसम का मिजाज बदला ठंड ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। ठिठुरन इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोग सर्दी से बचने के लिए कई स्थानों पर आग जलाकर बैठे देखे गए। न्यूनतम पारा गिरकर 2.3 डिग्री पर पहुंच गया जिससे शीत लहर का प्रकोप भी बढ़ गई है। शहर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा दोपहर 12 बजे मामूली से धूप भी निकली लेकिन आधे घंटे बाद ही सूर्य लुप्त हो गया और उसका स्थान कोहरे ने ले लिया। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी हुई व पूरा दिन वाहनों की लाइटें जलती नजर आईं।
रेल, हवाई व सड़क यातायात हुआ प्रभावित
घने कोहरे का असर हवाई मार्ग के साथ रेल व सड़की यातायात पर भी पड़ा। बङ्क्षठडा से दिल्ली तक चलने वाली फ्लाइट मंगलवार से बंद है जिसके आगामी दिनों में भी चलने के आसार नहीं। अगर आसमान में कोहरे की चादर हटेगी तभी जहाज चलेंगे। एयरपोर्ट के मैनेजर रमेश राम ने बताया कि वीरवार को भी हवाई सेवाएं बंद रखी जाएगी। जैसे ही मौसम विभाग कोहरा हटने संबंधी अनुमति देगा तभी जहाज उड़ान भरेगा। इसी तरह कोहरे का असर रेलों पर भी पड़ा। रेलवे अनुसार दिल्ली से गंगानगर वाया बङ्क्षठडा चलने वाली 2481 इंटरसिटी गाड़ी को रद्द किया गया है। अन्य ट्रेनें अपने तय समय से देरी से आ रही हैं। रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू तवी एक्सप्रैस अपनी समय-सारणी से 3 घंटे देरी से चल रही है जबकि लंबी दूरी की बाकी गाडिय़ों की भी यही हालत है जो 2 घंटे से लेकर 4 घंटे तक देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार कम हुई। बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे को देखते हुए कई बस चालकों ने सड़क पर चलने से मना कर दिया।
गर्म कपड़ों की बिक्री में हुई बढ़ौतरी
शहर में पिछले 3 दिन से रात में तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों को सुबह-शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। सर्दी बढऩे से क्षेत्र में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। मांग को देखकर दुकानदार भी गर्म कपड़े का दाम बढ़ा दिए हैं।
स्कूलों का समय बदला
सर्दी के प्रकोप को देखते हुए जिलाधीश दीपर्वा लाकरा ने आदेश जारी कर निजी व सरकारी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से किया है। बावजूद इसके ठंड व कोहरा बढ़ता ही जा रहा है। धूप न निकलने से उसका स्थान कोहरे ने ले लिया जिससे ठिठुरन बढ़ी। देखा जाए तो सरकारी स्कूलों में ठंड से बचने के कोई साधन नहीं जिससे छोटे-छोटे बच्चे भी व्याकुल हो रहे हैं। स्कूलों में बड़े हाल की कोई व्यवस्था न होने से खुले मैदान में स्कूली बच्चे कोहरे में प्रार्थना करने को मजबूर हैं।
शराब की बिक्री में भी बढ़ौतरी
ठंड बढऩे से शहर में देर रात तक शराब के दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। इस वजह से शराब की खपत दोगुना हो गया है। दुकानदार शराब पर लिखे दाम से ज्यादा पैसा लेते हैं। फिर भी लोग शराब की खरीदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं।