पंजाब में 'AAP' को रोकने के लिए शिअद, कांग्रेस ने मिलाया हाथ: केजरीवाल

Edited By Updated: 25 Oct, 2016 02:19 AM

in punjab the sad to stop you congress has joined hands

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया ...

बठिंडा: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस ने आप को अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव जीतने से रोकने के लिए हाथ मिला लिया है।

 

कारोबारी समुदाय और औद्योगिक समुदाय सदस्यों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘यह एक खुला तथ्य है कि पंजाब से आप को बाहर करने के लिए अकाली और कांग्रेस, दोनों साथ आ गए हैं।’’  उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह पर शिअद-भाजपा गबठबंधन और कांग्रेस का संयुक्त उम्मीदवार होने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘यही कारण है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने चुनावों सेे महज तीन महीने पहले अमरिंदर के खिलाफ करीब पिछले 10 साल से चल रहे भ्रष्टाचार के एक मामले को वापस ले लिया।’’  उन्होंने कहा कि बादल एेसा कर केवल अमरिंदर का ‘‘कर्ज’’ अदा कर रहे हैं क्योंकि अमरिंदर ने दो साल पहले उनके रिश्तेदार और पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ सीबीआई जांच का विरोध किया था।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!