Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 11:02 AM
नर सिंह कालोनी में महिला के पड़ोसी लड़के से अवैध संबंधों के चलते लड़के की मां द्वारा 2 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर महिला के पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
संगत मंडी (मनजीत): नर सिंह कालोनी में महिला के पड़ोसी लड़के से अवैध संबंधों के चलते लड़के की मां द्वारा 2 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर महिला के पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
थाना संगत के सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि दिलबाग सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बलविंद्र कौर के लड़के के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, इसी कारण घर में उसका पत्नी के साथ झगड़ा रहने लगा जिस कारण उसकी पत्नी मायके चली गई।
दिलबाग सिंह के साथ इसी बात को लेकर बलविंद्र कौर रंजिश रखने लगी जिस कारण उसने गत दिन 2 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।पुलिस ने शिकायतकत्र्ता के बयानों पर बलविंद्र कौर पत्नी जसवीर सिंह, गोरा सिंह पुत्र बलदेव सिंह व नीटा सिंह निवासी नर सिंह कालोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया।