Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 04:03 PM
न्यूजीलैंड पढ़ाई करने गए गांव भागीवांदर के एक युवक की वहां हार्वैसिं्टग मशीन की चपेट में आने कारण मौत हो गई। गांव भागीवांदर निवासी हरचेत सिंह पुत्र ठाणा सिंह करीब 2 वर्ष पहले पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड गया था।
तलवंडी साबो(मुनीश): न्यूजीलैंड पढ़ाई करने गए गांव भागीवांदर के एक युवक की वहां हार्वैसिं्टग मशीन की चपेट में आने कारण मौत हो गई। गांव भागीवांदर निवासी हरचेत सिंह पुत्र ठाणा सिंह करीब 2 वर्ष पहले पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड गया था। हरचेत सिंह वहां पढ़ाई के साथ-साथ वाईकाटो जिले के पूनी स्थित फार्म हाऊस में काम करता था और काम के दौरान गत दोपहर उसकी हार्वैसिं्टग मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से भागीवांदर में शोक की लहर फैल गई है।
गांव के गण्यमान्य नेता चरना सिंह के अनुसार अब हरचेत सिंह ने पक्का होने के लिए फाइल लगाई हुई थी। गांव वासियों ने बताया कि हरचेत की मौत संबंधी अभी उसके माता-पिता को कोई जानकारी नहीं दी गई। हरचेत सिंह अपने पीछे माता-पिता के अलावा एक भाई हरचरन सिंह व 2 बहने छोड़ गया है जो विवाहित हैं। पता चला है कि ऑकलैंड स्थित भारतीय हाई कमीशन कार्यालय ने हरचेत के शव को वापस भारत भेजने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसमें वहां रहते भारतीय भी सहयोग कर रहे हैं।