सिविल अस्पताल एमरजैंसी में लाश छोड़ फरार हुआ अज्ञात

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 06:44 PM

dead body recovered in bathinda civil hospital

सिविल अस्पताल में सुबह 4 बजे कोई अज्ञात वयक्ति एक लाश को एमरजैंसी में रख कर  फरार हो गया। करीब 55 साल के व्यक्ति की लावारिस लाश अस्पताल के बरामदे में पड़ी देखकर वहां हड़कंप मच गया।

बठिंडा(परमिंद्र): स्थानीय भाई मनी सिंह सिविल अस्पताल में बुधवार तड़के 5 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति एक शव को इमरजैंसी में रखकर फरार हो गया। सुबह इमरजैंसी में लावारिस शव पड़ा होने का पता चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अधिकारियों व अस्पताल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। सिविल अस्पताल के सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खराब पड़े हैं जिस कारण पुलिस को जांच करने में भी मुश्किलें आ रही हैं। उधर, सिविल सर्जन का कहना है कि उन्हें इस मामले की अभी तक जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों को लेकर सिविल अस्पताल अकसर सुखर््िायों में रहता है व उक्त प्रकार की घटनाएं अस्तपाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। 

शव को स्ट्रैचर पर रख गया कोई
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के करीब 5 बजे एक वैन अस्पताल में आई थी। उसमें से ही कुछ लोग एक करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव कम्बल में लपेटकर इमरजैंसी में पड़े स्ट्रैचर पर रख गए व वहां से खिसक गए। सुबह होने पर जब अस्पताल के मुलाजिमों ने एक शव इमरजैंसी में पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। जांच पड़ताल करने पर मृतक का कोई वारिस नही मिला जिसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है लेकिन उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतक किसी बीमारी से पीड़ित प्रतीत हो रहा है जबकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। सहारा जनसेवा की ओर से मृतक की शिनाख्त हेतु मुनादी करवाई जा रही है। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी हरिगोङ्क्षबद सिंह ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। मृतक की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पहचान होने के बाद जांच आगे बढ़ सके। 

क्या कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डा.एच.एन.सिंह ने बताया कि वह किसी जरूरी बैठक के चलते जिले से बाहर हैं। मामला गंभीर है। वह खुद जरूरी दिशा निर्देश देकर इसकी पड़ताल करवाएंगे ताकि असलियत का पता चल सके। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!