बंदूक हथियाने के लिए भगौड़े फौजी ने दोस्त का कत्ल कर शव सूए में फैंका

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 10:38 AM

dead body found

घर से पिता की लाइसैंसी बंदूक चोरी करना 9वीं कक्षा के विद्यार्थी को भारी पड़ा और दोस्त ने उसकी बंदूक से कत्ल कर लाश को सूए में फैंका। युवक की लाश की तलाश जारी है लेकिन कातिल दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला मंडी कलां का है। 5...

बालियांवाली(शेखर): घर से पिता की लाइसैंसी बंदूक चोरी करना 9वीं कक्षा के विद्यार्थी को भारी पड़ा और दोस्त ने उसकी बंदूक से कत्ल कर लाश को सूए में फैंका। युवक की लाश की तलाश जारी है लेकिन कातिल दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामला मंडी कलां का है। 5 दिन पहले रामपुरा के सैके्रड हार्ट स्कूल का विद्यार्थी  गुरप्रीत सिंह (16) घर से आधी रात के समय अचानक अपने पिता की बंदूक चोरी करके फरार हो गया। सुबह उठकर जब घरवालों को बेटे के बंदूक सहित गायब होने का पता चला तो उन्होंने उसे ढूंढने की कोशिश की। न मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने धारा 380 के तहत 15 फरवरी को पिता कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। आज अचानक इस मामले में उस समय नया मोड़ आया जब फौज से भगौड़ा 24 वर्षीय मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना ने अपने दोस्त लखविंद्र सिंह को बताया कि उसने गुरप्रीत की हत्या कर शव को सूए में फैंक दिया था। लखविंद्र सिंह ने पुलिस स्टेशन बालियांवाली पहुंच कर सारी दास्तां थाना प्रभारी को बताई जिसमें उसने बताया कि मनप्रीत के कहने पर ही गुरप्रीत सिंह ने अपने घर से बंदूक चुराई थी व उसके पास पहुंचा था। उसने ये भी बताया कि भगौड़े फौजी ने गुरप्रीत सिंह को बंदूक के साथ 50 हजार रुपए लाने को कहा था लेकिन वह पैसा लेकर नहीं आया। जब गुरप्रीत बंदूक लेकर गया तो रास्ते में उसने लखविंद्र सिंह को बता दिया था कि वह मनप्रीत के कहने पर बंदूक चोरी करके लाया है। हत्यारे मनप्रीत के मन में तो कोई और ही साजिश थी। वह बंदूक हासिल करना चाहता था जिसके लिए उसने गुरप्रीत को मार दिया। उसके अनुसार गुरप्रीत घर से बंदूक चोरी करके सीधा मनप्रीत के पास गया जिसने अपनी स्विफ्ट कार में उसे बिठाया और किसी मोटर पर ले गया। वहां उसने उसी बंदूक से गोली मारकर गुरप्रीत की हत्या कर दी और शव को पानी में बहा दिया। 

क्या कहते हैं थाना प्रभारी 
थाना प्रभारी संदीप भाटी ने बताया कि 16 फरवरी को गुरप्रीत सिंह के पिता ने उसके खिलाफ घर से बंदूक चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अब लखविंद्र सिंह के बयानों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है व गोताखोरों की मदद से नहर से शव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि 7-8 महीने पहले आरोपी छुट्टी पर आया था और वापस नहीं गया तो सेना ने पुलिस को पत्र भेजकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी जिसकी प्रक्रिया जारी थी। इसी दौरान उक्त भगौड़े फौजी ने यह कांड कर दिया। अब इसकी गहराई से जांच होगी। थाना प्रभारी ने कहा कि मनप्रीत बंदूक क्यों चाहता था, क्या वह इससे कोई बड़ा अपराध करने वाला था इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही होगा। बहरहाल आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।

रजबाहे से गला-सड़ा शव बरामद
बठिंडा (विजय): थाना जी.आर.पी. पुलिस ने सूचना के आधार पर रजबाहे से अज्ञात व्यक्ति का गला-सड़ा शव बरामद किया। पुलिस को शक है कि हत्या कर शव को रजबाहे में फैंका गया है।  जानकारी के अनुसार थाना जी.आर.पी. प्रभारी ने बताया कि थाना रामा की सामाजिक संस्था हैल्पलाइन सेवा सोसायटी ने पुलिस को सूचना दी कि बाघा रजबाहे में गला-सड़ा अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर जी.आर.पी. पुलिस का हवलदार करतार सिंह साथियों सहित पहुंचा तो देखा कि शव बुरी तरह गल चुका था जिसकी पहचान होना भी मुश्किल था। यहां तक कि उसके शरीर पर कोई कपड़े का नामोनिशान नहीं था।  

सूए से अज्ञात शव बरामद
रामां मंडी (परमजीत): रामां मंडी-गांव बंगी रोड के नजदीक सूए में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी अनुसार सूए में शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर रामां मंडी पुलिस और शहर की समाजसेवी हैल्पलाइन वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान बोबी लैहरी, ललित बांसल, पिंका भागीवांदर और साहिल बांसल समेत एंबुलैंस उक्त घटना स्थान पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला, लेकिन शव की पहचान नहीं हुई है।  पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो में रखा गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!