Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 01:41 PM
सरहिंद नहर की त्यौणा ब्रांच से एक वृद्धा का शव बरामद हुआ है। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार त्यौणा ब्रांच में त्यौणा कोठी के नजदीक नहर में एक वृद्ध महिला का शव होने की सूचना सहारा जनसेवा को मिली थी।
बठिंडा (परमिंद्र): सरहिंद नहर की त्यौणा ब्रांच से एक वृद्धा का शव बरामद हुआ है। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार त्यौणा ब्रांच में त्यौणा कोठी के नजदीक नहर में एक वृद्ध महिला का शव होने की सूचना सहारा जनसेवा को मिली थी।
सूचना मिलने पर सहारा के वर्कर राजिंद्र कुमार, नीतीश सैन, हरी राम, टेक चंद आदि मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। संस्था सदस्यों ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका की उम्र करीब 70 वर्ष है व उसने गुलाबी रंग का सूट व कोटी पहनी हुई थी। शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।