Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Mar, 2018 08:32 AM
कैनाल कालोनी पुलिस ने एक व्यक्ति से 10 लाख की ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बठिंडा (सुखविंद्र): कैनाल कालोनी पुलिस ने एक व्यक्ति से 10 लाख की ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार दलवार सिंह निवासी सिविया ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि रवि कुमार व उसकी पत्नी ममता निवासी बठिंडा ने उससे 10 लाख रुपए लिए थे। इसके बाद समय पूरा होने पर उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह टाल मटौल करने लगे और आरोपियों ने उसे पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।