Edited By Updated: 28 Jul, 2016 12:47 AM
जिले के गांव खैरा खुर्द में नाजायज संबंधों के शक के कारण तेजधार हथियार के साथ महिला का कत्ल कर दिया गया।..
मानसा(मित्तल): जिले के गांव खैरा खुर्द में नाजायज संबंधों के शक के कारण तेजधार हथियार के साथ महिला का कत्ल कर दिया गया। मृतक सुमित्रा देवी के पति जगजीत सिंह द्वारा सरदूलगढ़ पुलिस को दिए बयान अनुसार आज प्रात:काल वह घर वापस आया तो देखा कि बिक्रमजीत सिंह पुत्र महावीर सिंह उसकी पत्नी पर किरच के साथ हमला कर रहा था।
डर के कारण वह अंदर नहीं गया। कातिल के वहां से जाने पर देखा तो उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। जगजीत सिंह ने बताया कि बिक्रमजीत सिंह को शक था कि उसके पिता महावीर सिंह के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे जिस कारण उसने उसकी पत्नी का कत्ल कर दिया। पुलिस ने बिक्रमजीत सिंह व महावीर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।