Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 11:10 AM
सी.आई.ए. स्टाफ-2 ने हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को पिस्तौल व अन्य हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मिलकर एक गिरोह...
बठिंडा (परमिंद्र): सी.आई.ए. स्टाफ-2 ने हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को पिस्तौल व अन्य हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है। सूचना के अनुसार सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर छावनी के नजदीक रिंग रोड पर किसी लूटपाट की योजना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर सी.आई.ए.-2 के एस.आई. जगरूप सिंह की अगुवाई में एक टीम ने छापामारी करके आरोपियों गुरप्रीत सिंह निवासी भुच्चो, गुरसेवक सिंह निवासी काहन सिंह वाला, बलविंद्र सिंह निवासी बाठ व कुलविंद्र सिंह निवासी बङ्क्षठडा को काबू कर लिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक 32 बोर का पिस्तौल, 4 कारतूस, एक तेजधार हथियार, रॉड, लोहे की जंजीर, एक कार व एक बिना नंबर वाला मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि वे कई दिनों से एक घी व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त व्यापारी बीबी वाला रोड पर देसी घी का काम करता है व शाम को कैश लेकर अकेला ही वापस जाता है। वह पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहे थे। उन्होंने उक्त व्यापारी से कैश लूटने की योजना बनाई थी। अधिकारियों ने बताया कि अगर आरोपी आज गिरफ्तार न किए जाते तो इन्होंने रात को उक्त वारदात को अंजाम देना था लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी बरतते हुए इन्हें पहले ही काबू कर लिया।