Edited By Updated: 27 Nov, 2015 02:59 PM
शहर में पी. जी. आई. के डाक्टरों ने मरीज के जिगर से पानी निकालने के लिए ऐसा बढ़िया और सस्ता तरीका ढूंढा है, जिसके साथ चीरा फाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चंडीगढ़: शहर में पी. जी. आई. के डाक्टरों ने मरीज के जिगर से पानी निकालने के लिए ऐसा बढ़िया और सस्ता तरीका ढूंढा है, जिसके साथ चीरा फाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जी हां पी.जी. आर्इ के डॉक्टरों ने दवाइयों के जरिए ही मरीज़ के जिगर से पानी निकालाने का दावा किया है जिससे अधिक खर्चे से निजाक मिलेगी। इन डाक्टरों ने 2 ऐसीं दवार्इयों का सुमेल तैयार किया है, जिससे मरीज का घर बैठे ही पानी सुकाया जा सकता है। डाक्टरों की इस खोज को दुनिया के सर्वोच्च 10 इलाजों में शामिल किया गया है।
इस संबंधित पी. जी. आई. के हैप्टोलॉजी विभाग के डाक्टर बीरेंद्र सिंह ने बताया कि चीर-फाड़ और सिरिंज के साथ पानी निकालने पर कई बार गुर्दे में जख्म होने का डर रहता है। इसके अलावा महंगी दवार्इ लम्बे समय के लिए देनीं पड़तीं हैं और काफ़ी समय मरीज़ को अस्पताल रहना पड़ता है। ऐसे मरीज़ों को कई बार बचाना भी मुश्किल हो जाता है लेकिन अब इस इलाज के साथ जहां मरीज़ को कोई दर्द नहीं होगी, वहीं उसका महंगी दवार्इ से भी छुटकारा हो जाएगा।