Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 05:53 PM
पूंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए भारतीय जवान मनदीप सिंह निमित्त पाठ के भोग डाले गए। समारोह में सामाजिक,धार्मिक और राजनितिक शख्सियतों ने शहीद को श्रद्धाजंलि भेंट की। मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार टी.एस.शेरगिल ने बताया कि राज्य और केंद्र...
संगरूरः पूंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए भारतीय जवान मनदीप सिंह निमित्त पाठ के भोग डाले गए। समारोह में सामाजिक,धार्मिक और राजनितिक शख्सियतों ने शहीद को श्रद्धाजंलि भेंट की। मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार टी.एस.शेरगिल ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शहीद के परिवार को एक्स ग्रेशिया ग्रांट,आर्मी ग्रुप इनश्योरेंस सहित अन्य लाभों के साथ लगभग 90 लाख रुपए की माली सहायता प्राप्त होगी।
उधर पूर्व मुख्य मंत्री बीबी राजिन्दर कौर भट्ठल ने शहीद मनदीप सिंह के नाम पर स्कूल खोलने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही।गौरतलब है की शहीद मनदीप सिंह लगभग ढाई साल पहले 22 सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।