ATM की लुटेरे ने की तोड़-फोड़, सी.सी.टी.वी. में घटना कैद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 03:19 PM

robbery case

पक्का कालेज रोड स्थित आई.डी.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. को एक लुटेरे द्वारा तोड़-फोड़ करके उसको लूटने की कोशिश की। लुटेरा बैंक के सी.सी.टी.वी. कै मरे में कैद हो गया। उक्त लुटेरा दो घंटे ए.टी.एम. की तोड़-फोड़ करता रहा। देर रात 2.15 बजे के करीब वह बैंक के...

बरनाला(विवेक सिंधवानी, गोयल): पक्का कालेज रोड स्थित आई.डी.बी.आई. बैंक के ए.टी.एम. को एक लुटेरे द्वारा तोड़-फोड़ करके उसको लूटने की कोशिश की। लुटेरा बैंक के सी.सी.टी.वी. कै मरे में कैद हो गया। उक्त लुटेरा दो घंटे ए.टी.एम. की तोड़-फोड़ करता रहा। देर रात 2.15 बजे के करीब वह बैंक के ए.टी.एम. में दाखिल हुआ व 4.15 बजे के करीब वह ए.टी.एम. से बाहर निकला। लुटेरे ने अपना मुंह रुमाल से ढका हुआ था। परंतु कुछ समय के लिए उसका रुमाल उसके चेहरे से हट गया जिस कारण उसका चेहरा भी साफ नजर आ रहा था। घटना का पता सुबह 9 बजे उस समय लगा जब बैंक का कर्मचारी बैंक खोलने के लिए आया और उसने ए.टी.एम. टूटा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना बैंक मैनेजर प्रवीन बांसल को दी, जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हथौड़ी से करता रहा तोड़-फोड़ 
हैरानी की बात तो यह है कि जिस ए.टी.एम. में लुटेरा दाखिल हुआ वह शहर की घनी आबादी में स्थित है। 2 घंटे लुटेरा हथौड़ी से ए.टी.एम. की तोड़-फोड़ करता रहा। इस दौरान उसने ए.टी.एम. में से पैसे निकालने के लिए कुल्हाड़ी का भी प्रयोग किया। उक्त लुटेरे ने ए.टी.एम. मशीन की काफी तोड़-फोड़ कर दी परंतु पैसे निकालने में नाकाम रहा। 

बिना सुरक्षा गार्डों के ए.टी.एम. की सुरक्षा पर लगा सवालिया निशान
आई.डी.बी.आई. बैंक के इस ए.टी.एम. पर रात्रि समय कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। जिस कारण लुटेरा आराम से दो घंटे ए.टी.एम. की तोड़-फोड़ करता रहा। शहर में लगभग छह दर्जन से भी अधिक ए.टी.एम्ज हैं परंतु कई ए.टी.एम्ज पर रात्रि समय कोई भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं होता। इस बारे में ‘पंजाब केसरी’ ने समय-समय पर खबरें प्रकाशित की हैं कि किसी भी समय सुरक्षा गार्डों की तैनाती न होने के कारण घटना हो सकती है। रात्रि हुई घटना पर इस बात की मोहर लग गई। जिला प्रशासन की ओर से ए.टी.एम. की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

लुटेरे विरुद्ध केस दर्ज करके की जा रही है तलाश 
इस संबंधी डी.एस.पी. राजेश छिब्बर ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरे विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लुटेरे की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी बैंक से ले ली है। लुटेरे की जल्द ही पहचान करके उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!