Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Feb, 2018 07:59 AM
निकटवर्ती गांव जखेपल हबलवास के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना कारण मृत्यु हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सिविल अस्पताल में मृतक मेला सिंह के बड़े भाई बलदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई मेला सिंह जखेपल से हरिआऊ जोकि मजदूरी करता था साइकिल से कनकवाल रोड...
सुनाम ऊधम सिंह वाला (मंगला): निकटवर्ती गांव जखेपल हबलवास के एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना कारण मृत्यु हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। सिविल अस्पताल में मृतक मेला सिंह के बड़े भाई बलदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई मेला सिंह जखेपल से हरिआऊ जोकि मजदूरी करता था साइकिल से कनकवाल रोड पर जा रहा था कि पीछे से आ रही एक अज्ञात कार ने साइकिल को टक्कर मारी जिस कारण मेला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुछ लोगों ने उसके परिवार वालों को सूचित किया तथा परिवारजनों की और से मेला सिंह को शीघ्र सिविल अस्पताल सुनाम ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते उसे पटियाला रैफर कर दिया। वहां पर उसकी मृत्यु हो गई तथा शव पोस्टमार्टम के लिए सुनाम सिविल अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिवारजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।