Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Feb, 2018 08:37 AM
थाना रूड़ेके की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता अनुसार उसकी लड़की ब्यूटी पार्लर का काम सीखने गांव मानसा जाती थी।
तपा मंडी(गर्ग,शाम): थाना रूड़ेके की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता के पिता अनुसार उसकी लड़की ब्यूटी पार्लर का काम सीखने गांव मानसा जाती थी।
इस दौरान गांव बल्लों के सत्गुरु पुत्र रूप सिंह के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल पड़ा। उक्त नौजवान उसकी लड़की को विवाह का झांसा देकर भगा ले गया तथा उससे दुष्कर्म करता रहा। नौजवान लड़की को विवाह करवाने के लिए गांव से सभी कागजात सबूत के लिए लेकर आने का कहकर चला गया परन्तु वापस नहीं आया, जिस पर उनकी लड़की घर वापस आ गई।