कूड़े के ढेर को लेकर नगर कौंसिल के खिलाफ प्रदर्शन

Edited By Updated: 20 Aug, 2016 09:56 AM

protest against muinicipal corporation

बाजीगर बस्ती की घनी आबादी में एक खाली ...

तपा मंडी(गर्ग, शाम): बाजीगर बस्ती की घनी आबादी में एक खाली प्लाट में पड़े कूड़े के ढेरों से परेशान बस्ती निवासियों ने नगर कौंसिल के खिलाफ नारेबाजी की।  सूबा राम, दर्शन राम, बिन्दर राम, सत्तपाल राम, भोला राम, कक्कड़ राम,भजन राम, महेन्दरो देवी,पालो देवी,सीतो देवी आदि का कहना है कि उक्त प्लाट में लोग अपने-अपने घरों का कूड़ा और पशुओं का गोबर फैंकते हैं। इससे इसके निकट रहने वाले लोगों का जीना कठिन हो गया है।

उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में प्लाट का गंदा पानी सड़क पर आ जाता है, जो कई-कई दिन नहीं सुखता। इससे गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा आवारा पशु कूड़े को सड़क पर बिखेर देते हैं। बस्ती निवासियों ने कहा कि तेज हवा के साथ कूड़ा उनके घरों में आ जाता है।  बस्ती के दोनों वार्ड सदस्यों को इस समस्या को हल करने बारे बताया गया है परन्तु कोई समाधान नहीं करवाया जा रहा। इस संंबंधी वार्ड कौंसलर सुनीता देवी के पति सोम नाथ पूर्व कौंसिल के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि 2-3 बार ट्रालियां भरवाकर कूड़ा यहां से फैंकवा दिया है। अब भी उन्होंने सफाई इंस्पैक्टर को उठवाने के लिए कहा हुआ है,जल्दी ही समस्या का हल हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!