Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 01:30 PM
अपनी मांगों के हक में प्रदर्शन करते सीटू वर्कर आज डी.सी. काम्पलैक्स के गेट पर चढ़ गए व उन्होंने पुलिस बैरीकेडों को हिलाकर रख दिया। इसी बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी आज सैंटर आफ इंडिया ट्रेड यूनियन जिला संगरूर के...
संगरूर(विवेक सिंधवानी, नरेश, बेदी): अपनी मांगों के हक में प्रदर्शन करते सीटू वर्कर आज डी.सी. काम्पलैक्स के गेट पर चढ़ गए व उन्होंने पुलिस बैरीकेडों को हिलाकर रख दिया। इसी बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारी आज सैंटर आफ इंडिया ट्रेड यूनियन जिला संगरूर के नेतृत्व में सत्याग्रह तहत गिरफ्तारियां देने के लिए जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स में एकत्र हुए थे। शहर की
विभिन्न जगहों पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारी जैसे ही जिला प्रबंधकीय काम्पलैक्स में पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने काम्पलैक्स के दोनों मुख्य गेट बंद कर दिए। कोई जोर न चलता देख प्रदर्शनकारी काम्पलैक्स के गेट पर चढऩे शुरू हो गए व गेट के साथ लगाए पुलिस के बैरीकेडों को धक्के मारने शुरू कर दिए।
महिला पुलिस कर्मचारियों ने आगे होकर प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहा तो वहां मौजूद आंगनबाड़ी व अन्य वर्करों से पुलिस कर्मियों की धक्का-मुक्की हो गई। धरने को संबोधित करते विजय मिश्रा राज्याध्यक्ष सीटू ने कहा कि समूचे देश में सीटू द्वारा गिरफ्तारियां देने का कार्यक्रम है। केन्द्र सरकार मजदूरों से काम छीनकर कार्पोरेट घरानों को समर्थन दे रही है। मजदूरों को नौकरी से निकाला जा रहा है। दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने लोगों से किए वायदे अभी तक वफा नहीं किए। इस मौके देवराज वर्मा सी.पी.आई. नेता,भूपचंद चन्नो, सर्वजीत सिंह,इन्द्रपाल सिंह,भरपूर सिंह,गुरमेल कौर, इन्द्रजीत सिंह, मक्खन सिंह मौजूद थे।