Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Jan, 2018 10:49 AM
पुलिस ने एक व्यक्ति को 28 किलो भुक्की सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। विजय कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. बहादर सिंह वाला संगरूर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के साथ केवल कृष्ण व पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान गांव सारो में बेअंत सिंह पुत्र नाहर सिंह...
संगरूर (बेदी): पुलिस ने एक व्यक्ति को 28 किलो भुक्की सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। विजय कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. बहादर सिंह वाला संगरूर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के साथ केवल कृष्ण व पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान गांव सारो में बेअंत सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी रुड़की कलां थाना सदर अहमदगढ़ को काबू करके उसके हाथ में पकड़े थैले से उक्त भुक्की बरामद की।
उस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर पुलिस ने कैंटर में से 55 किलो भुक्की बरामद करके चालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजय कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. बहादर सिंह वाला ने बताया कि बसंत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान इमामगढ़ मौजूद थे। इस दौरान गांव इमामगढ़ की तरफ से आते एक कैंटर को रोककर चैक करने पर उसमें से 55 किलो भुक्की बरामद हुई। कैंटर चालक अब्दुल रहमान पुत्र मोहम्मद तफैल निवासी नजदीक मतोई रोड उस्मान बस्ती मालेरकोटला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।