किसानों को गिरफ्तार करने आई पटियाला पुलिस की गाडिय़ां घेरी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Mar, 2018 08:07 AM

patiala police vehicles round by the farmers

कस्बा भदौड़ के गांव संधू कलां में आज पटियाला पुलिस द्वारा फर्जी मोटरें लगवाने वाले किसानों के घर रेड करने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस की गाडिय़ों को किसानों ने घेर लिया।

बरनाला (ब्यूरो): कस्बा भदौड़ के गांव संधू कलां में आज पटियाला पुलिस द्वारा फर्जी मोटरें लगवाने वाले किसानों के घर रेड करने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस की गाडिय़ों को किसानों ने घेर लिया।

क्या है मामला
 भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के जनरल सचिव कुलवंत सिंह मान ने बातचीत करते हुए बताया कि 2015 में मोटरों की चैकिंग की गई थी। इस दौरान संबंधित विभाग द्वारा 99 मोटरों को फर्जी करार दिया गया था और इतने में 13 किसानों ने पैसे भर कर अपनी मोटरें पक्की करवा ली और बाकी मोटर वालों को पंजाब पावरकाम द्वारा 2 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया गया था। इस संबंध में पी.एस. एंटीपावर थैफ्ट पी.एस.पी.सी.एल. पटियाला की टीम द्वारा सुबह गांव संधू कलां में किसानों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की गई परंतु जब इस बात का किसानों को पता लगा तो उन्होंने एकत्रित होकर इस बात का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा फिर से किसानों को गिरफ्तार करने हेतु रेड की गई तो इससे भी तेज संघर्ष किया जाएगा और हम किसी भी किसान को गिरफ्तार नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पंजाब सरकार से पुरजोर मांग है कि हमारी मोटरें पक्की की जाएं और जो जुर्माना डाला गया है वह बिल्कुल रद्द किया जाए।

बातचीत से करवाएंगे मामले का हल
जब इस संबंधी पी.एस. एंटीपावर थैफ्ट के ए.एस.आई. बलजीत सिंह के साथ बातचीत की तो उन्होंने कहा कि पी.एस. एंटीपावर थैफ्ट के एस.एच.ओ. रणधीर सिंह सोढी के नेतृत्व में आज गांव संधू कलां में रेड की गई थी। उन्होंने कहा कि गांव संधू कलां के 12 किसानों के फर्जी मोटरों के केस दर्ज हुए हैं जिनमें से तीन किसानों ने एैंटीसपिट्री करवा ली और हमने दो किसानों को पहले गिरफ्तार कर लिया था और बाकी 6 केस पैंङ्क्षडग थे जिनको हम गिरफ्तार करने के लिए आए थे परंतु गांव संधू कलां के लोगों ने अनाऊंसमैंट करवा कर हमारी गाडिय़ां घेर ली। इसके बाद मेरी बात हलका विधायक पिरमल सिंह धौला के साथ करवाई गई। उन्होंने कहा कि हम जल्द पंजाब सरकार के साथ बातचीत कर इस मामले का हल करवा देंगे और हम उनके कहने पर वापस आ गए। 

विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा : विधायक धौला
हलका विधायक पिरमल सिंह धौला ने कहा कि वह इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाएंगे और पावरकाम के चेयरमैन को मिलकर किसानों पर डाले गए जुर्माने माफ करवाने और मोटरें पक्की करवाने का यत्न करेंगे। इसके अलावा यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!