Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 12:35 PM
गांव बापला में एक प्रवासी मजदूर धरविन्द्र साधा का कत्ल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस कत्ल बारे थाना सन्दौड़ के प्रमुख परमिन्द्र सिंह ने बताया कि गांव बापला के एक किसान के घर काम करता प्रवासी मजदूर धरविन्द्र साधा खेतों में बने मोटर के कोठे में...
सन्दौड़(रिखी): गांव बापला में एक प्रवासी मजदूर धरविन्द्र साधा का कत्ल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस कत्ल बारे थाना सन्दौड़ के प्रमुख परमिन्द्र सिंह ने बताया कि गांव बापला के एक किसान के घर काम करता प्रवासी मजदूर धरविन्द्र साधा खेतों में बने मोटर के कोठे में रहता था, उसका बापला से माणकी की तरफ जाती सड़क पर मोबाइल टावर के पास खेत में किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों ने सिर में एक बड़ा पत्थर मारकर कत्ल कर दिया।
मृतक के चाचा अजाने कैलाश साधा के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज करके पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। डी.एस.पी. मालेरकोटला योगीराज और सन्दौड़ थाना प्रमुख परमिन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति जा जायजा लिया।