छुट्टी पर आए सड़क हादसे में घायल फौजी की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Dec, 2017 02:11 PM

military man death in a road accident

3 दिन पहले गांव घुड़ैली का फौजी जो एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया था, की मौत हो गई। आज उसके पैतृक गांव घुड़ैली में सरकारी सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक फौजी जसविन्द्र सिंह के पिता सुखपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र 5 दिन पहले...

तपा मंडी(गर्ग,शाम): 3 दिन पहले गांव घुड़ैली का फौजी जो एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया था, की मौत हो गई। आज उसके पैतृक गांव घुड़ैली में सरकारी सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक फौजी जसविन्द्र सिंह के पिता सुखपाल सिंह ने बताया कि उसका पुत्र 5 दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। 23 दिसम्बर की शाम को मोटरसाइकिल से सामान खरीदने तपा जा रहा था तो किसी अज्ञात वाहन के साथ टक्कर होने पर गंभीर घायल हो गया था। उसको सिविल अस्पताल तपा से बठिंडा रैफर कर दिया गया था।

जब फौजी की मौत बारे सिख रैजीमैंट की 21 बटालियन में तैनात कोटा (राजस्थान) को पता लगा तो सूबेदार कुलवंत सिंह, मलकीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची बटालियन ने मृतक फौजी की देह को तिरंगे झंडे में लपेटकर गांववासियों के ‘दर्शनों’ के लिए रखा और फूल मालाएं भेंट करके श्रद्धांजलि दी। सलामी देते समय हथियारों को उल्टे करके हवाई फायर किए गए। इस दौरान प्रशासन की तरफ से हलका कानूनगो गुरचरण सिंह और पटवारी संतोख सिंह ने हाजिरी लगवाई। इस मौके पर मृतक फौजी की माता हरदीप कौर का कहना है कि उसकी कोख से देश की रक्षा के लिए 2 फौजियों ने जन्म लिया। छोटा देशवासियों को सलाम कर गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!