Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Feb, 2018 03:16 PM
जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लाख दावे किए जाते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर रोजाना लोगों के सैंकड़ों चालान काटे जाते हैं परंतु जमीनी हकीकत इससे बहुत दूर है। शहर में जगह-जगह पर जाम लगा रहता है। हैवी वाहन बाजार में बंद...
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल) : जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लाख दावे किए जाते हैं और ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर रोजाना लोगों के सैंकड़ों चालान काटे जाते हैं परंतु जमीनी हकीकत इससे बहुत दूर है। शहर में जगह-जगह पर जाम लगा रहता है। हैवी वाहन बाजार में बंद होने के बावजूद भी सरेआम घूम रहे हैं।
हद तो उस समय हो गई जब एक ट्रक के कारण शहर के मुख्य सदर बाजार में घंटा भर जाम लगा रहा। गाडिय़ां सड़क के बीच ही खड़ी थी। जब शहर के मुख्य भाग का ऐसा हाल है तो फिर आम लोगों के चालान काटने का क्या फायदा। पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। सदर बाजार के दुकानदारों ने आज के जाम के कारण जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। हैवी वाहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाकर आए दिन शहर में घुस रहे हैं।
ट्रैफिक इंचार्ज को समस्या दूर करने के लिए दिए जाएंगे निर्देश : डी.एस.पी.
जब इस संबंधी डी.एस.पी. राजेश कुमार छिब्बर से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रैफिक इंचार्ज को बुलाकर उनको शहर में ट्रैफिक समस्या ठीक करने के आदेश दिए जाएंगे। किसी भी हालत में ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए हमारे द्वारा ठोस कदम उठाए जाएंगे।