Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Feb, 2018 01:45 PM
विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगी करने पर थाना महल कलां में 1 व्यक्ति विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार मुख्तयार सिंह ने बताया कि मुद्दई बूटा सिंह पुत्र शेर सिंह ने एक दख्र्वास्त पुलिस को दी थी कि उसने आरोपी राज...
बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगी करने पर थाना महल कलां में 1 व्यक्ति विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए सहायक थानेदार मुख्तयार सिंह ने बताया कि मुद्दई बूटा सिंह पुत्र शेर सिंह ने एक दख्र्वास्त पुलिस को दी थी कि उसने आरोपी राज कुमार को अपने लड़के को मलेशिया भेजने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए दिए थे। आरोपी ने उसके लड़के को मलेशिया नहीं भेजा व उसको 40 हजार रुपए वापस करते हुए 80 हजार रुपए का चैक दे दिया। बैंक में चैक लगाने पर चैक बाऊंस हो गया।
आरोपी ने मुद्दई को 80 हजार रुपए वापस नहीं दिए व टाल मटोल करता रहा। पुलिस ने मुद्दई की दख्र्वास्त पर पड़ताल करते हुए उक्त आरोपी विरुद्ध धोखाधड़ी तहत केस दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।