Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 11:37 AM
गांव दराज में एक विवाहिता की मारपीट करने और दहेज की मांग करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुसार विवाहिता गगनदीप झलर बेटी हरबंस सिंह निवासी बठिंडा ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसका विवाह लगभग सवा 7 साल पहले गांव दराज के तरसेम सिंह...
तपा मंडी (गर्ग, शाम): गांव दराज में एक विवाहिता की मारपीट करने और दहेज की मांग करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अनुसार विवाहिता गगनदीप झलर बेटी हरबंस सिंह निवासी बठिंडा ने बयान दर्ज करवाए हैं कि उसका विवाह लगभग सवा 7 साल पहले गांव दराज के तरसेम सिंह पुत्रगमदूर सिंह के साथ हुआ था और विवाह पर उसके परिवार ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया था।
विवाह के 1 साल बाद उसने एक लड़की को जन्म दिया तो ससुर परिवार उस समय से ही उसे परेशान करने लग पड़ा। उसके मायके वालों ने उसके ससुराल वालों को अपनी कोठी बेचकर रुपए दिए ताकि उनकी लड़की का घर बसा रहे परंतु उसके ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उसने बताया कि गत दिनों उसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर उसके मायके वालों ने उसे बठिंडा के एक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने विवाहिता के पति तरसेम सिंह,सास मनजीत कौर और ससुर गमदूर सिंह के खिलाफ मारपीट करने और दहेज के लिए परेशान करन के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।