वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते दो गिरोह काबू,भारी मात्रा में हथियार बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 09:12 PM

crime news

पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी करते हुए दो गिरोह को 9 पिस्तौल व कारतूस सहित काबू किया है।

संगरूर (बेदी, नरेश,बावा):  पुलिस ने बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी करते हुए दो गिरोह को 9 पिस्तौल व कारतूस सहित काबू किया है। जानकारी देते अमरदीप सिंह राय आई.पी.एस. इंस्पैक्टर जनरल पुलिस जोनल -1 पंजाब पटियाला ने बताया कि संगरूर पुलिस की तरफ से मुश्तैदी के साथ काम करते हुए दो अलग-अलग गिरोह के 9 सदस्यों को वारदात की योजना बनाते काबू किया जबकि एक अभी भगौड़ा है। 

 

राय ने बताया सदर थाना अवतार सिंह सी.आई.ए. बहादुर सिंह वाला को सूचना मिली कि लखवीर सिंह उर्फ पुत्र जरनैल निवासी खड़ियाल रोड महला थाना छाजली, राजविन्दर सिंह उर्फ राजू पुत्र दर्शन सिंह निवासी आलमपुर लहरा, संसार सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी धर्मपुरा (धन्नपुर) थाना बरेटा जिला मानसा, मनदीप सिंह उर्फ मोना पुत्र मेजर सिंह निवासी रामगढ़ संधुआ थाना लहरा, सन्दीप सिंह उर्फ घोड़ा पुत्र मुंशी सिंह निवासी लहरा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सिंह ने  पुलिस पार्टी सहित उक्त आरोपियों पर रेड की व तीन व्यक्तियों को काबू किया जबकि सन्दीप उर्फ घोड़ा मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इनके खिलाफ आरमज एक्ट तहत थाना लहरा में मामला दर्ज कर लिया गया है। काबू किए आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लखी से एक पिस्तौल देसी 12 बोर सहित 1 कारतूस जिंदा, राजविन्दर सिंह उर्फ राजू से एक पिस्तौल देसी 32 बोर सहित 1 कारतूस जिंदा, संसार सिंह से एक पिस्तौल 30 बोर सहित 1 कारतूस जिंदा व आरोपी मनदीप सिंह उर्फ मोना से एक देसी पिस्तौल 315 बोर सहित 1 कारतूस बरामद करवाए। 


एक ने पिता के कत्ल का बदला लेने व दूसरे ने पिता को मारने के लिए खरीदे हथियार 

राय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लक्खी का वर्ष 2016 से अपने पिता जरनैल सिंह के साथ घर को बांटने संबंधित विवाद चल रहा था और इसने अपने पिता को मारने के लिए हथियार खरीदे थे। राजविन्दर सिंह उक्त ने माना कि वर्ष 1993 में उसके पिता दर्शन सिंह का भीम सिंह कामरेड निवासी आलमपुर वगैरह ने कत्ल कर दिया था उसने इस कत्ल का बदला लेने के लिए यह हथियार खरीदा था। 

PunjabKesari
दूसरे मामले संबंधित जानकारी देते राय ने बताया कि स:थ केवल सिंह कृष्ण सी.आई.ए. बहादुर सिंह वाला गुप्त सूचना मिली की कर्मजीत सिंह पुत्र बलकरन सिंह निवासी बीहला जिला बरनाला, इलियास खान पुत्र लाल दीन निवासी तखर खुर्द सन्दौड़, रमजान मुहम्मद उर्फ जगी पुत्र रशीद मोहम्मद निवासी मुबारकपुर चुंघा थाना सन्दौड़, मनदीप सिंह उर्फ मैंडी पुत्र गुरचरन सिंह निवासी महला चौंक जिला संगरूर, लखवीर सिंह उर्फ विक्की पुत्र प्यारा सिंह निवासी भुन्दन जिला संगरूर, मोहम्मद अकरम पुत्र मुहम्मद साजिद निवासी गंगोह जिला सहारनपुर (यू.पी.) जो गांव मोहली कंगणवाल के बीच नहर के खताना मे किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सदर थाना केवल कृष्ण पुलिस पार्टी सहित उक्त आरोपियों पर रेड करके इन्हें काबू किया और इनके खिलाफ आरमज एक्ट तहत थाना सन्दौड़ में मामला दर्ज किया। मुलजिम कर्मजीत सिंह से एक पिस्तौल 12 सहित 1 कारतूस जिंदा, 2 इलियास खान से एक पिस्तौल देसी 315 बोर सहित 01 कारतूस जिंदा, रमजान मुहम्मद उर्फ जगी से एक पिस्तौल 315 बोर सहित 1कारतूस जिंदा, मनदीप उर्फ मैंडी से एक पिस्तौल देसी एक पिस्तौल देसी 315 बोर सहित 1 कारतूस जिंदा बरामद करवाए गए। मुलजिमो ने यह असले मुहम्मद अकरम पुत्र मुहम्मद साजिद से खरीद किया था। इस प्रैस कांफ्रैंस दौरान एस.एस.पी मनदीप सिंह सिद्वू, हरमीत सिंह हुन्दल कप्तान पुलिस (इन्न:) संगरूर, हरिन्दर सिंह कप्तान पुलिस (स्थानीय) संगरूर, इंस्पेक्टर विजय कुमार सी.आई.ए. बहादुर सिंह वाला आदि उपस्थित थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!