Edited By Updated: 21 Aug, 2016 02:42 PM
संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 31वीं बरसी पर ...
लौंगोवाल (वशिष्ठ): संत हरचंद सिंह लौंगोवाल की 31वीं बरसी पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने संत लौंगोवाल को श्रद्धांजलि भेंट की।
उन्होंने संबोधित करते कहा कि आज हमारा राज्य तरक्की के शिखर पर है। पंजाब एक ऐसा राज्य है जहां कैंसर व हैपेटाइटिस का नि:शुल्क इलाज सरकारी अस्पतालों में करवाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लौंगोवाल में खालसा गर्ल्ज कॉलेज बनाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी गर्ल्ज स्कूल की बिल्डिंग के लिए एक करोड़ की ग्रांट दी व बस स्टैंड कुछ ही माह में बनवाने का वायदा किया।
सुखबीर बादल ने कहा कि अगले माह पंजाब में 300 स्किल सैंटर खोले जा रहे हैं जहां एक लाख नौजवानों को स्वयं रोजगार सिखलाई दी जा सकेगी। आम आदमी पार्टी बारे बोलते उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति घरों से निकाल दिए जाते हैं, वे इस पार्टी में चले जाते हैं।