Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Mar, 2018 03:51 PM
सी.बी.एस.ई. बोर्ड के पेपर आज से शुरू हो गए हैं। बरनाला में 12वीं के छात्रों के पेपर देने के लिए तीन सैंटर बनाए गए हैं,जिसमें सैक्रेड हार्ट स्कूल हंडिआया रोड,जय वाटिका पब्लिक स्कूल व अकाल एकैडमी महलकलां के केन्द्र शामिल हैं। इन केन्द्रों में हजारों...
बरनाला(विवेक सिंधवानी,गोयल): सी.बी.एस.ई. बोर्ड के पेपर आज से शुरू हो गए हैं। बरनाला में 12वीं के छात्रों के पेपर देने के लिए तीन सैंटर बनाए गए हैं,जिसमें सैक्रेड हार्ट स्कूल हंडिआया रोड,जय वाटिका पब्लिक स्कूल व अकाल एकैडमी महलकलां के केन्द्र शामिल हैं। इन केन्द्रों में हजारों ही छात्रों ने आज इंगलिश के पेपर दिए।
पेपर खत्म होने के बाद कुछ छात्रों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी जबकि कुछ छात्र निराशा के आलम में नजर आ रहे थे। जहां लड़कियां खुश नजर आ रही थी वहीं लड़कों के चेहरे मुरझाए हुए थे। एक लड़के ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि मैं तो30-35 नंबरों का पेपर ही नहीं कर सका। सी.बी.एस.ई. 12वीं कक्षा की परीक्षा अंगे्रजी के पेपर के साथ शुरू हो गई है।
जिला संगरूर में सी.बी.एस.ई. बोर्ड से संबंधित 60 के करीब स्कूल के विद्याॢथयों के लिए जिले में परीक्षा केंद्र मालेरकोटला में 2, धूरी में 2, लौंगोवाल में 2, सुनाम व दिड़बा में एक-एक तथा संगरूर में 3 बनाए गए हैं, जहां एक केंद्र में 500 से अधिक विद्याॢथयों ने पहले दिन अपनी परीक्षा दी। संगरूर में बोर्ड की तरफ से 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें से सबसे अधिक विद्यार्थी 719 जनरल गुरनाम सिंह पब्लिक स्कूल में पहुंचे।