Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 06:22 PM
भारतीय जनता पार्टी संगरूर का एक वफद सरजीवन जिन्दल प्रदेश कार्यकारिणी मैंबर भाजपा पंजाब की रहनुमाई मे स्थानीय सरकार मंत्री नवजोत सिंह सिद्वू को संगरूर शहर की समस्याओं बारे एक मांग पत्र डायरैक्टर स्थानीय सरकार के द्वारा दिया गया। .....
संगरूर(बेदी): भारतीय जनता पार्टी संगरूर का एक वफद सरजीवन जिन्दल प्रदेश कार्यकारिणी मैंबर भाजपा पंजाब की रहनुमाई मे स्थानीय सरकार मंत्री नवजोत सिंह सिद्वू को संगरूर शहर की समस्याओं बारे एक मांग पत्र डायरैक्टर स्थानीय सरकार के द्वारा दिया गया।
इस मौके जानकारी देते जोगीराम साहनी पूर्व चेयरमैन और रणदीप सिंह दयोल वाइस प्रधान पंजाब युवा मोर्चा ने बताया कि शहर मे फंडो की कमी के कारण कई विकास कार्य रुके पड़े हैं जिनके बारे मंत्री नवजोत सिंह सिद्वू मांग पत्र के द्वारा जागरूक करवाया गया। नेताओं ने बताया कि सिद्वू ने भरोसा दिया है कि मैं 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मौके आऊंगा व अधिक से अधिक फंड देकर जाऊंगा। इस मौके दिलेश शर्मा मैंबर प्रदेश कार्यकारिणी, राजवीर सिंह युवा मोर्चा आदि नेता उपस्थित थे।