Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Mar, 2018 03:14 PM
पंजाब सरकार की तरफ से बेअदबी की घटनाओं से पर्दा उठाने के लिए गठित किए जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन के सेवामुक्त जज रणजीत सिंह शहर में करीब सवा दो साल पहले घटे बेअदबी कांड की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारी पुलिस कप्तान सुखदेव सिंह विर्क,उप...
तपा मंडी/पक्खों कैचियां (शाम, निशा, मारकंडा): पंजाब सरकार की तरफ से बेअदबी की घटनाओं से पर्दा उठाने के लिए गठित किए जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन के सेवामुक्त जज रणजीत सिंह शहर में करीब सवा दो साल पहले घटे बेअदबी कांड की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारी पुलिस कप्तान सुखदेव सिंह विर्क,उप कप्तान पुलिस अच्छरू राम शर्मा,थाना प्रमुख सुरिन्द्र सिंह और बेअदबी मामले समय तैनात थाना प्रमुख मलकीत सिंह चीमा के साथ मिल कर घटनास्थल का दौरा किया।
घटनास्थल पर आम शहरी समेत गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवक भी मौजूद थे। जस्टिस रणजीत सिंह की टीम की तरफ से नगर कौंसिल में बैठ कर बेअदबी कांड संबंधी पुलिस मामला दर्ज करवाने वाले मुद्दई पक्ष के मनविन्द्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह समेत गवाहों के बयान एक बार फिर दर्ज किए। सेवामुक्त जस्टिस रणजीत सिंह ने बताया कि पंजाब में कुल 122 के करीब ऐसी घटनाएं घटी हैं जबकि 5 दर्जन घटनाओं को समय के प्रशासन ने हल किया परंतु अब तक के अपने लिए जायजे उपरांत यह भी सामने आया कि कुछ घटनाएं कुदरती या फिर बिना किसी बुरी सोच कारण घटी थी,जिस के लिए किसी को आरोपी नहीं ठहराया जा सकता, जबकि बाकी घटनाओं की जांच चल रही है।