Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 10:12 AM
फेसबुक पर बदेशा 302 ग्रुप की आई.डी. बनाकर युवकों को अपने साथ जोड़कर बड़ा गिरोह बनाने की आड़ में धनौला पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रमुख कुलदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता दौरान बताया कि ए.एस.आई. जरनैल सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ युवक...
बरनाला (ब्यूरो): फेसबुक पर बदेशा 302 ग्रुप की आई.डी. बनाकर युवकों को अपने साथ जोड़कर बड़ा गिरोह बनाने की आड़ में धनौला पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रमुख कुलदीप सिंह ने पत्रकार वार्ता दौरान बताया कि ए.एस.आई. जरनैल सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ युवक फेसबुक पर लोगों को जोडऩे के लिए उत्साहित कर रहे हैं।
कार्रवाई करते हुए गुरदीप सिंह पुत्र गुरतेज सिंह कोठे रजिन्द्रपुरा, प्रितपाल सिंह पुत्र पाल सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह दोनों निवासी कोटदूनां व गुरसेवक सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी असपाल कलां को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जो फेसबुक पर तस्वीरें डाली गई हैं, उनकी जांच की जाएगी।