Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Feb, 2018 01:38 PM
धूरी-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बबनपुर वाली नहर के नजदीक एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने के चलते इसमें सवार 2 नौजवानों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। उक्त कार में सवार नौजवान हरमन सिंह पुत्र अमरीक सिंह तथा रणवीर सिंह पुत्र हरपाल...
धूरी (संजीव जैन): धूरी-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर बबनपुर वाली नहर के नजदीक एक कार के अनियंत्रित होकर पलटने के चलते इसमें सवार 2 नौजवानों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। उक्त कार में सवार नौजवान हरमन सिंह पुत्र अमरीक सिंह तथा रणवीर सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी ईसड़ा आज सायं करीब 4 बजे धूरी से अपने गांव ईसड़ा को जा रहे थे।
बबनपुर वाली नहर के नजदीक पहुंच कर उनकी कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई सड़क के किनारे लगे वृक्ष से जा टकराई, जिसके चलते इसमें सवार दोनों नौजवान घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज हेतु स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां रणवीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद पटियाला रैफर कर दिया गया।