Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jan, 2018 09:26 AM
बनूड़ से तेपला को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर पड़ते गांव रामनगर सैणियां में तब मातम छा गया जब भक्त रविदास का प्रकाश दिवस मनाने के लिए निशान साहिब का चोला बदलते समय करंट लगने कारण 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हो गए।
बनूड़ (गुरपाल): बनूड़ से तेपला को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर पड़ते गांव रामनगर सैणियां में तब मातम छा गया जब भक्त रविदास का प्रकाश दिवस मनाने के लिए निशान साहिब का चोला बदलते समय करंट लगने कारण 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 गंभीर घायल हो गए।
गांव रामनगर सैणियों के नौजवान पंच कुलदीप सिंह ने बताया कि आज दोपहर के समय गांव के रामदासीए भाईचारे के नौजवानों की तरफ से गांव में स्थित भगत रविदास मंदिर में उनके प्रकाश दिवस को मनाने के लिए निशान साहिब का चोला (कपड़ा) बदला जा रहा था, कि अचानक निशान साहिब को स्पोर्ट देने के लिए बांधी गई तार टूट कर नजदीक से गुजरती हाईवोल्टेज की तारों के साथ टकरा गई।
इस कारण बिजली के जोरदार झटके के साथ कुलवंत सिंह और जगतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौजवान राज कुमार और अवतार सिंह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अम्बाला (हरियाणा) के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाके में यह खबर पता लगते ही शोक की लहर फैल गई। उल्लेखनीय है कि चारों नौजवान की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख शंभू इंस्पैक्टर कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना बारे जानकारी हासिल की। दोनों मृतक नौजवानों के शवों को ए.पी. जैन अस्पताल राजपुरा में पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मृतक नौजवानों का पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा।