बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में से 1 लाख रुपए गायब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 01:36 PM

1 lakh rupees missing from bank account of elderly woman

एक महिला जसवंत कौर पत्नी स्व. सुखदेव सिंह निवासी हरीगढ़ के बैंक खाते ओ.बी.सी. ब्रांच शादीहरी में से 1 लाख रुपए गायब होने की जानकारी मिली है। पीड़िता के पुत्र लखविन्द्र सिंह ने जानकारी देते बताया कि मेरे पिता (जो सरकारी कर्मचारी थे) की मौत के बाद उनकी...

कौहरियां (शर्मा): एक महिला जसवंत कौर पत्नी स्व. सुखदेव सिंह निवासी हरीगढ़ के बैंक खाते ओ.बी.सी. ब्रांच शादीहरी में से 1 लाख रुपए गायब होने की जानकारी मिली है। पीड़िता के पुत्र लखविन्द्र सिंह ने जानकारी देते बताया कि मेरे पिता (जो सरकारी कर्मचारी थे) की मौत के बाद उनकी माता के खाते में पैंशन आती थी, जिसमें से बैंक अधिकारियों ने मिलीभगत से 1 लाख रुपए 13/11/2017 को किसी और बुजुर्ग महिला को दे दिए जिसका पता उनको अब लगा।

कई महीनों से कापी पर नहीं की एंट्री
लखविन्द्र सिंह ने बताया कि 13/11/2017 के बाद भी मेरी माता कई बार अपनी पैंशन ले गई परन्तु बैंक कर्मचारियों ने प्रिंटर खराब होने का बहाना लगाकर बैंक कापी पर कोई एंट्री नही की जिससे मिलीभगत जाहिर होती है। 

किसानों ने की बैंक के खिलाफ नारेबाजी
इस मसले का पता लगते ही किसान यूनियन एकता(उगराहां) की तरफ से ब्लाक प्रधान दर्शन सिंह शादीहरी के नेतृत्व में ओ.बी.सी. शादीहरी समक्ष रोष प्रदर्शन करके बैंक स्टाफ के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेता दिलबाग सिंह हरीगढ़ ने कहा कि यदि बैंक ने पैसे वापस न किए तो बैंक के समक्ष पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इस मौके गांव इकाई प्रधान गुरदीप सिंह दीप,मनजीत सिंह भूरा,लखविन्द्र सिंह,अकाशदीप सिंह,गुरध्यान सिंह,छिन्दर सिंह,छमिन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।

मेरे पास आपके साथ बात करने का अधिकार नहीं
इस संबंधी बैंक मैनेजर यू.एस. दूबे ने कहा कि मेरे पास शिकायत पहुंच गई है। मैंने इस संबंधी उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इससे ज्यादा आपके साथ बात करने का मेरे पास कोई अधिकार नहीं।  इस संबंधी चौकी इंचार्ज कौहरियां सब इंस. सतनाम सिंह के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई लिखित शिकायत नही आई। यदि आई तो बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!