Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Feb, 2018 01:21 PM
पुलिस ने 1 लाख 32 हजार की फर्जी करंसी सहित 1 व्यक्ति को काबू किया है जबकि 1 व्यक्ति फरार हो गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ बहादर सिंह के इंचार्ज इंस्पैक्टर विजय कुमार को गुप्त जानकारी...
संगरूर(विवेक सिंधवानी,नरेश,बेदी): पुलिस ने 1 लाख 32 हजार की फर्जी करंसी सहित 1 व्यक्ति को काबू किया है जबकि 1 व्यक्ति फरार हो गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ बहादर सिंह के इंचार्ज इंस्पैक्टर विजय कुमार को गुप्त जानकारी मिली थी कि मोगा का एक व्यक्ति फर्जी करंसी बेचने सन्दौड़ आ रहा है। पुलिस ने फर्जी करंसी खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लखवीर सिंह लक्खा निवासी माणकी सन्दौड़ है जो भैंसों का व्यापार करता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ दौरान लक्खा ने बताया कि उसने 50 हजार रुपए में 1 लाख 32 हजार रुपए की करंसी खरीदी है। सिद्धू ने बताया कि फर्जी करंसी में 2000 के नोट थे। उन्होंने कहा कि लक्खा ने बताया कि भूपिन्दर सिंह भिन्दर निवासी बिलासपुर (मोगा) उसे करंसी देकर गया है जो मौके से फरार हो गया है। सिद्धू ने बताया कि भूपिन्दर सिंह पहले भी फर्जी करंसी का कारोबार करता है जिस पर मुकद्दमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना सन्दौड़ में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
न