Edited By Updated: 02 May, 2016 01:44 PM
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने अाज पंजाब सरकार से 6 सी.पी.एस. की नियुक्ति के मामले पर नोटिस भेज 24 मई को जवाब मांगा है।
चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने अाज पंजाब सरकार से 6 सी.पी.एस. की नियुक्ति के मामले पर नोटिस भेज 24 मई को जवाब मांगा है।
हाईकोर्ट के वकील जे.एस. भट्टी ने पटीशन दाखिल करके मांग की है कि ये नियुक्तियां रद्द की जाएं। याचिका में कहा गया है कि पंजाब सरकार एक तरफ किसानों को पैसे नहीं दे रही अौर वह खुदकुशी कर रहे हैं। साथ ही सरकार दूसरी तरफ सी.पी.एस. लगाकर खजाने पर बोझ डाल रही है।
गौरतलब है कि बादल सरकार ने गुरतेज घड़ियाना, गुरप्रताप वडाला, परगट सिंह, सीमा कुमार, मनजीत माना, दर्शन सिंह शिवालिक अौर सुखजीत कौर साही को सी.पी.एस. बनाया था।