Edited By Updated: 20 Jun, 2016 01:53 PM
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अाज फिर अाम अादमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा।
अमृतसरः उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने अाज फिर अाम अादमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1984 दंगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने वाला केजरीवाल ठग है जो कहता है वह करता उसके उलट है। सुखबीर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में में आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त होगी।
वहीं फिल्म उड़ता पंजाब के डायरैक्टर पर अारोप लगाते उन्होंने कहा कि पैसा कमाने के लिए पंजाब को बदनाम किया गया है। पंजाब को बदनाम करने का किसी को हक नहीं है।
कांग्रेस की रैलीयों में हो रही लड़ाई पर सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस सलैपिंग आई. पी.एल. खेल रही है। उन्होंने कहा लड़ने वाले नेताअों का मकसद एक है कि जो जितने ज्यादा थप्पड़ मारेगा वह कैप्टन के साथ दारु पीएगा।