सिखी ककारों समेत परीक्षा केंद्र में जाने की नहीं मिली इजाजत !

Edited By Updated: 02 May, 2016 12:41 PM

sikh turban revealed

सरकारी तकनीकी संस्थान (पुरुष) केंद्र पर पटवारी की परीक्षा देने आए सिख नौजवानों को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से रोक दिया गया।

चंडीगढ़/अंबालाः  सरकारी तकनीकी संस्थान (पुरुष) केंद्र पर पटवारी की परीक्षा देने आए सिख नौजवानों को अपने ककारों सहित  परीक्षा केंद्र में दाखिल होने से रोक दिया गया। परीक्षा देने आए परीक्षार्थी सुखविन्दर सिंह की पगड़ी उतरवाई गई और रूपिन्दर सिंह समेत दर्जन भर सिख नौजवानों के कड़े उतरवा कर ही उन्हें परीक्षा केंद्र में दाखिल होने दिया गया।

इतना ही नहीं, एक ओर अमृतधारी सिख  करनवीर सिंह को भी जब पगड़ी उतारने के लिए मजबूर किया गया तो उसने इससे इन्कार कर दिया। करनवीर सिंह ने तत्काल इसकी सूचना परिवार और अकाली नेताओं को दी, जिसके बाद एस.जी.पी.सी. मैंबर जत्थेदार हरपाल सिंह मछौडा, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय सीनियर उप प्रधान सुखदेव सिंह गोबिन्दगढ़, प्रांतीय वक्ता संत सिंह कंधारी, रणबीर सिंह फ़ौजी, गुरचरन सिंह बलिश, अमरजीत सिंह सुन्दरनगर, सतवंत सिंह ढींडसा और सुरजीत सिंह वालों एडवोकेट वहां पहुंचे और रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन का पता चलते ही एस.डी.एम. शक्ति सिंह और ए.सी.पी. राज कुमार परीक्षा केंद्र पहुंचे। जब उन्होंने मामले की जानकारी हासिल की तो प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिया कि दोनों  अारोपी आधिकारियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस अाश्वासन के बाद सिख नेता शांत हुए, परन्तु उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे अंदर दोनों अारोपी आधिकारियों को निरस्त न किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे | जानकारी मुताबिक सुखविन्दर सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी जटवाड़ (अंबाला) रविवार को पटवारी की परीक्षा देने के लिए सरकारी तकनीकी संस्थान  अंबाला  पहुंचे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!