Edited By Updated: 27 Sep, 2016 05:08 AM
पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए गुरदासपुर से आया सतविन्द्र सिंह दौड़ते समय अचानक बेहोश होकर जमीन पर...
अमृतसर(संजीव): पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए गुरदासपुर से आया सतविन्द्र सिंह दौड़ते समय अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया जिसे तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतविन्द्र सिंह गुरदासपुर के गांव बल्ल सरां का रहने वाला था। घर में मां-बाप के अतिरिक्त उसकी एक छोटी बहन है। आज वह स्थानीय गांधी ग्राऊंड में भर्ती के लिए आया हुआ था। जैसे ही वह 20 युवकों के ग्रुप में दौडऩे के लिए शामिल हुआ और उत्साहपूवर्क सबसे आगे चल रहा था कि अचानक बेहोश होकर गिर गया।
जब सतविन्द्र सिंह की मौत की खबर उसके गांव बल्ल सरां पंहुची तो उसके घर में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में ही मातम छा गया। उसकी माता एक ही बात को लेकर अपने मृत बेटे के गले लग कर रो रही थी कि सतविन्द्र अक्सर उन्हें कहता था कि वह पुलिस में बड़ा अफसर बनकर दिखाएगा लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।