Edited By Updated: 25 Sep, 2016 01:45 PM
महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने बिक्कर सिंह, सविन्द्र सिंह व राज सिंह निवासी खालड़ा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
अमृतसर(संजीव): महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने बिक्कर सिंह, सविन्द्र सिंह व राज सिंह निवासी खालड़ा के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि 7 वर्ष पूर्व उसका विवाह रवि के साथ हुआ था। दोनों में विवाद रहने के कारण 2 वर्ष पूर्व उसका रवि के साथ तलाक हो गया। वह कोट मीत सिंह में किराए का घर लेकर रहने लगी। गत दिवस उक्त आरोपी बिक्कर सिंह उसे मिला और सुल्तानविंड स्थित नहर के समीप एक घर में शारीरिक संबंध बनाने के लिए साथ ले गया। वहां उक्त आरोपी भी पहुंच गए। उक्त तीनों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वह किसी तरह घर की खिड़की तोड़ कर उनके चंगुल से भाग निकली।