न्यूजलैंड में चुनाव लड़ रहे सिख पर आपत्तिजनक टिप्पणी, होर्डिंग पर क्या लिख डाला पढ़ें

Edited By Updated: 23 Aug, 2016 10:25 AM

racist slur on hamilton election billboard

न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर की परिषद का चुनाव लड़ रहे एक सिख उम्मीदवार के प्रचार बोर्ड पर किसी ने काले पेंट से आई.एस.आई.एस. लिख दिया।

चंडीगढ़ः न्यूजीलैंड के हैमिल्टन शहर की परिषद का चुनाव लड़ रहे एक सिख उम्मीदवार के प्रचार बोर्ड पर किसी ने काले पेंट से आई.एस.आई.एस. लिख दिया। इस नीच हरकत से न्यूजीलैंड की सिख कम्युनिटी में रोष है। 

 

रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार युगराज सिंह माहल हैमिल्टन शहर की परिषद में स्थान के लिए चुनाव लड़ने वाले पहले सिख उम्मीदवार हैं। उनकी तस्वीर एक अन्य उम्मीदवार अन्ना कैसी काक्स के साथ प्रचार बोर्ड पर लगी हुई थी।

 

दोनों शहर के पूर्वी वार्ड के लिए पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वे दोनों ‘कम्युनिटी वॉइस’ समूह से चुनाव मैदान में उतरे हैं। माहल ने रेडियो को कहा कि प्रचार सही चल रहा था कि तभी उन्हें खबर मिली कि हिलक्रेस्ट उपनगरीय क्षेत्र में लगे उनके एक प्रचार बोर्ड पर  आई.एस.आई.एस. लिख दिया गया है। माहिल के हवाले से कहा गया, ‘यह अपमान करने से बढ़कर है। लोग अक्सर किसी व्यक्ति का रंग रूप बदल देते हैं लेकिन ऐसे समूह के साथ जोड़ा जाना बहुत कष्टप्रद है। माहिल ने कहा कि हैमिल्टन में पिछले 17 वर्ष से रहने के दौरान उन्होंने कभी इस तरह के व्यवहार का सामना नहीं किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!