Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 11:02 AM
स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) तरनतारन ने हैरोइन और अफीम समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक हैरोइन तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गया। इस संबंधी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सरहाली और थाना सिटी तरनतारन में एन.डी.पी.एस. एक्ट...
तरनतारन(रमन): स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) तरनतारन ने हैरोइन और अफीम समेत 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक हैरोइन तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गया। इस संबंधी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सरहाली और थाना सिटी तरनतारन में एन.डी.पी.एस. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।
एस.टी.एफ. के उप कप्तान कृपाल सिंह ने बताया कि एस.टी.एफ. इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखविन्द्र सिंह और ए.एस.आई. बलविन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पट्टी-सरहाली मोड़ पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान टीम ने इनोवा कार (नं.-पी.जे.जे.0990) को रोका व सतनाम सिंह उर्फ सत्ता पुत्र सुखराज सिंह निवासी गांव मरहाणा थाना हरिके, निरवैल सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव पलासौर थाना सिटी को काबू करके उनके कब्जे से 500 ग्राम हैरोइन बरामद की जबकि मौके से अवतार सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव सरहाली कलां फरार हो गया। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत अढ़ाई करोड़ रुपए के करीब बनती है।
इसी प्रकार एस.टी.एफ. के ए.एस.आई. लखविन्द्र सिंह ने कक्का कंडियाला मोड़ पर गणेश कुमार पुत्र सुखदेव राज निवासी मोहल्ला नानकसर को 500 ग्राम अफीम समेत गिरफ्तार किया। एस.टी.एफ. के उप कप्तान कृपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान अहम खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी अवतार सिंह बिल्ला की गिरफ्तारी लिए छापेमारी जारी है।