किसान से 5 हजार रिश्वत लेता पकड़ा गया नायब तहसीलदार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jan, 2018 04:24 PM

police arrest 1 in bribe case

थाना झब्बाल पुलिस ने किसान मनजिन्द्र सिंह से जमीन तकसीम करने पर रिश्वत मांगने वाले नायब तहसीलदार और उसके ड्राइवर खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट अधीन केस दर्ज किया है, हालांकि एफ.आई.आर. में पुलिस ने ड्राइवर गुरविन्द्र सिंह को मुख्य आरोपी बनाते हुए नायब...

तरनतारन(रमन): थाना झब्बाल पुलिस ने किसान मनजिन्द्र सिंह से जमीन तकसीम करने पर रिश्वत मांगने वाले नायब तहसीलदार और उसके ड्राइवर खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट अधीन केस दर्ज किया है, हालांकि एफ.आई.आर. में पुलिस ने ड्राइवर गुरविन्द्र सिंह को मुख्य आरोपी बनाते हुए नायब तहसीलदार को दूसरा आरोपी बनाया है। 

पुलिस को दी शिकायत में मनजिन्द्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी गांव मूसे कलां ने बताया कि उसने जमीन तकसीम के लिए राजस्व विभाग को अनुरोध किया था। वह झब्बाल तहसील में गया तो नायब तहसीलदार जगमोहन सिंह ने किसान मनजिन्द्र सिंह से मोटी रिश्वत की मांग की। किसान से 26 हजार रुपए की रिश्वत वसूलने के बावजूद नायब तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट देने के लिए 5 हजार रुपए की और रिश्वत मांगी।

उक्त भ्रष्टाचार का पता तरनतारन के विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री को चलते ही उनके आदेश पर उनके बेटे डा. संदीप अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार और उसके ड्राइवर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते बेनकाब कर दिया। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारी नायब तहसीलदार को बचाने के लिए प्रयास करते रहे। इस मामले का पता चलते ही लोगों ने सब तहसील में धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। देर रात को तरनतारन के ए.डी.सी. (जनरल) संदीप ऋषि, एस.डी.एम. डा. अमनदीप कौर और डी.एस.पी. सतनाम सिंह पहुंचे। मौके पर ए.डी.सी. ने पुलिस विभाग को नायब तहसीलदार और ड्राइवर खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!