Video में देखें 4 वर्षीय बेटे के सामने चाचा ने की घिनौनी वारदात,सहम गया मासूम

Edited By Updated: 23 Jun, 2016 11:26 AM

सुल्तानविंड के गांव मित भाई मंझ सिंह में एन.अार.अाई. की पत्नी का कत्ल कर दिया गया। उसकी लाश घर में ही बैड पर खून से सनी मिली है।

अमृतसर: तरनतारन रोड पर घर में महिला का कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक महिला का पति विदेश में रहता है। हैरानी वाली बात यह है कि इस महिला का 4 साल का बेटा ही इस मौत का अकेला चश्मदीद गवाह है। उसका कहना है कि मां का कत्ल उसके चाचो ने ही किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमृतसर के तरनतारन रोड के माझा सिंह रोड पर एक 34 वर्षीय महिला की लाश उसके घर के अंदर ही मिली थी। महिला का नाम हरमीत कौर है। उसके साथ उसका 4 वर्षीय बेटा हरगुण रहता था। मृतक का पति इटली में रहता है।

मृतक के बेटे हरगुण मुताबिक रात को उसका चाचा अवतार सिंह शराब पीकर घर आया था। उसके चाचो ने तार के साथ उसकी मां का गला घोंट दिया। बच्चे ने बताया कि वह खाना खाकर सो गया। प्रातःकाल जब उसने मां को उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। बच्चे मुताबिक चाचा जाते हुए मां के फोन में से कुछ फोटो डिलीट कर गया था।

पुलिस ने बच्चे के बयानों के आधार पर अारोपी चाचे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अारोपी अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही अारोपी पुलिस हिरासत में होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!