Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Feb, 2018 07:09 PM
स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को सफल बनाने के लिए नगर निगम के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटूू ने लोगों को शहर साफ सुथरा रखने की अपील की है। मेयर ने कहा कि जिस तरह हम अपने घरों की साफ सफाई ...
अमृतसर (दलजीत): स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को सफल बनाने के लिए नगर निगम के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटूू ने लोगों को शहर साफ सुथरा रखने की अपील की है। मेयर ने कहा कि जिस तरह हम अपने घरों की साफ सफाई में विशेष दिखाते हैं, उसी तरह शहर को साफ सुथरा रखने के लिए विशेष बनाने के लिए शहर निवासी योगदान दें। मेयर आज सीनियर कांग्रेसी नेता और मजीठा रोड बाईपास के प्रधान बलदेव सिंह के गृह में पंजाब केसरी के साथ बातचीत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में अमृतसर की ग्रेडिंग उच्च स्तर पर आने के बाद विशेष राशि शहर के विकास के लिए निगम को जारी होगी। जारी राशि के अंतर्गत शहर का सर्वपक्षीय विकास करवाने में काफी सहयोग मिलेगा। शहरवासियों को गुरु की नगरी को अपना घर समझते हुए सर्वेक्षण को सफल बनाना चाहिए। लोगों के सहयोग से निगम के हरेक वार्ड में सर्वपक्षीय विकास करवा कर और आधुनिक तकनीकों से लैस करवाया जाएगा। बलदेव सिंह बाईपास ने कहा कि कर्मजीत रिंटू जैसे मेहनती, बुद्धिमान और पढ़े-लिखे मेयर के साथ शहर का सर्वपक्षीय और बिना भेदभाव के साथ विकास होगा। मेयर रिंटू हमेशा ही लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं। इस मौके सर्बजीत शर्मा नौशेहरा, निर्मल सिंह, गुरमुख सिंह आदि मौजूद थे।