Edited By Updated: 28 Sep, 2016 01:11 AM
विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने के मामले में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने....
अमृतसर(संजीव): विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने के मामले में थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने आकाशदीप सिंह, ङ्क्षबदा सिंह व आकाशदीप की मां निवासी फतेह सिंह कालोनी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि उस की बहन मीना का पहले तलाक हो चुका था। उसकी बहन ने फतेह सिंह कालोनी निवासी आकाशदीप सिंह के साथ दूसरा विवाह किया था। विवाह के उपरांत आरोपी उसकी बहन को परेशान करने लगे। विगत दिवस उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।