Edited By Updated: 29 May, 2016 04:21 PM
पंजाब के जन-संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह..
अमृतसर (संजीव): पंजाब के जन-संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि 2017 में सरकार बनाने संबंधी विरोधी दलों द्वारा लिए जा रहे मुंगेरी लाल के जैसे सपने पूरे नहीं होंगे। राज्य में तीसरी बार भी गठजोड़ की सरकार बनेगी।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और भारतीय जनता पार्टी के प्रधान अमित शाह यह स्पष्ट कर चुके हैं कि अकाली दल-भाजपा का रिश्ता अटूट है और यह गठजोड़ कायम है और कायम रहेगा।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल से दिल्ली के लोगों का मोह भंग हो चुका है। दिल्ली के लोगों की समस्याएं हल नहीं हुई हैं। लोग समझ चुके हैं कि केजरीवाल सिर्फ इश्तिहारबाजी करके गुमराह करने की राजनीति में विश्वास रखते हैं।